अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/sns/- सरगुजा जिले के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। संभाग स्तरीय रोजगार मेले में संभाग के सभी 6 जिलों से लगभग 2000 बेरोजगार नवयुवक एवं नवयुवतियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया। संभाग मुख्यालय में आयोजित रोजगार मेले में लगभग 29 नियोक्ताओं ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। संभागीय उप संचालक रोजगार श्री एस.पी. त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेला 16 एवं 17 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 4544 पदों पर ऑनलाइन आवेदन एवं साक्षात्कार के आधार पर युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्य अतिथि सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने कैरियर को नई ऊंचाई देने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप पद का चयन करने का आह्वान किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने 4 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।लगभग 200 आवेदकों का अंतिम चयन तथा लगभग 300 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया जा चुका था एवं साक्षात्कार तथा चयन की प्रक्रिया जारी रही। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय अग्रवाल तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री आर.जे. पाण्डेय ने भी युवाओं को प्रेरित किया। स्वागत प्रतिवेदन जिला रोजगार अधिकारी श्री ललित पटेल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री रवि पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता ने किया। रोजगार मेले में जिला रोजगार अधिकारी सूरजपुर सुश्री चारू चित्रा, श्री संजीव सिंह, श्री दिव्यांशु, श्री प्रीतम, सुश्री माधुरी, श्रीमती पुष्पा पुरेना, श्रीमती पुष्पा सिदार, श्री नीरज सिंह, श्री छोटू रविदास, श्री उदय शंकर मिरे, श्री रामेश्वर सिंह तथा जिला रोजगार कार्यालय के समस्त स्टाफ, श्री एम. सिद्दीकी, एपीओ श्री अकरम खान, श्री अरशद, श्री राहुल, श्री बालेश्वर सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा।
संबंधित खबरें
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गृहणी को बचत में मिली मदद, आधा हुआ बिल
दुर्ग, 01 जुलाई 2025/sns/- दुर्ग जिले के ग्राम धनोरा में रहने वाली वरुणी साहू एक आम गृहिणी हैं। उनका परिवार काफी बड़ा है, और बड़े परिवार के साथ बिजली का बिल भी बड़ा ही आता था। वरुणी जी बताती हैं कि हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिजली का बिल उनके घर के बजट पर एक […]
एस आई आर 2026 शत प्रतिशत गणना फॉर्म वितरण एवं संग्रहण व डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित
जांजगीर-चांपा, 26 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों से जहां के भाग संख्या पर 800 या उससे अधिक मतदाता है और उस भाग संख्या के बीएलओ […]
लाईवलीहुड कॉलेज सुकमा में डीसीए और पीजीडीसीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
सुकमा, 14 जुलाई 2025/sns/- जिला प्रशासन के तत्वावधान में संचालित लाईवलीहुड कॉलेज सुकमा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कंप्यूटर डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीसीए और पीजीडीसीए में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इस संबंध में इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों की दो-दो छायाप्रतियों सहित आवेदन फार्म ऑफलाइन […]


