छत्तीसगढ़

एस आई आर 2026 शत प्रतिशत गणना फॉर्म वितरण एवं संग्रहण व डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित   

जांजगीर-चांपा, 26 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों से जहां के भाग संख्या पर 800 या उससे अधिक मतदाता है और उस भाग संख्या के बीएलओ द्वारा 28 नवम्बर 2025 तक शत प्रतिशत गणना फॉर्म वितरण एवं संग्रहण व डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले प्रथम 03 बूथ लेवल अधिकारियों को किये जाने का निर्णय लिया गया है।  प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं 5,000 रुपए नगद पुरस्कार प्रदाय दिया जाएगा। यह पुरस्कार बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के जिला स्तरीय समारोह में पुरस्कार का प्रदाय करेंगे। शत प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ का चिन्हांकन, चयन, संबंधित वि.स.नि. क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। ईआरओ द्वारा अनुशंसित बीएलओ ही पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *