अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद हेतु खुली भर्ती से आवेदन पत्र 02 मार्च तक आमंत्रित किये गये हैं। आंगनबाड़ी सहायिका हेतु नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्र. 22 आंगनबाड़ी केंन्द्र तकिया रोड केदारपुर में भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
संबंधित खबरें
जिला दण्डाधिकारी ने डॉ. दुष्यंत खोसला को किया जिला बदर
एक वर्ष की अवधि तक दुर्ग सहित छह पड़ोसी जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के दिए आदेश दुर्ग, 13 जनवरी 2026/sns/- जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त डॉ. दुष्यंत खोसला को एक वर्ष […]
जिले के 942 बुथों में 1 लाख 13 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
कवर्धा, 20 दिसंबर 2025/sns/- कबीरधाम जिले में 21 से 23 दिसंबर 2025 तक व्यापक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम भारत में 1995 से शुरू हुआ एक […]
राज्य में प्रथम स्थान पाने पर बीसी सखी नागेश्वरी सिन्हा सम्मानित छह माह में 24 लाख से अधिक का किया डिजिटल लेनदेन
मोहला, 26 नवंबर 2025/sns/- जिले के लिए गत दिवस अत्यंत गौरवमयी रहा हुआ। बिहान योजना के अंतर्गत डिजिटल फाइनेंस सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्राम मुकादहा की बीसी सखी श्रीमती नागेश्वरी सिन्हा को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के मिशन संचालक श्री अश्वनी देवांगन द्वारा सम्मानित किया गया। पिछले छह माह में 24 लाख […]

