अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित “सखी “वन स्टॉप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए बहुउद्देशीय कर्माचारी/रसोईया एवं सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड (सेवाप्रदाता) के रिक्त पदो पर अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता कक्षा 8वीं निर्धारित है। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी कक्षा 8वीं की अंकसूची में अंक के स्थान पर ग्रेड अंकित है ऐसी अंकसूची में पूर्णाक एवं प्राप्तांक के अंक नहीं होने के कारण अंकों का मूल्याकंन नहीं हो पाता है। अतः जिन अभ्यर्थी का कक्षा 8वीं का ग्रेड वाला अंकसूची है ऐसे सभी अभ्यर्थी अंक पत्र, अंकसूची के साथ 25 फरवरी 2026 को जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.) में उपस्थित रहेंगे।
संबंधित खबरें
शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु अवकाशों की घोषणा
रायपुर, 26 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. एवं एम.एड. महाविद्यालयों में विभिन्न त्यौहारों एवं मौसम के अनुसार अवकाश निर्धारित किए गए […]
शहरी स्थानीय निकाय की बैठक आयोजित
मुंगेली, 28 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में शहरी स्थानीय निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों विशेषकर झुग्गी-बस्तियों में निवासरत गरीब एवं कमजोर वर्ग के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। […]
राज्य अलंकरण में शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे जिले के सॉफ्टबॉल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कड़ती
बीजापुर, 26 अगस्त 2025/sns/ – प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में मनाएं जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित होने वाले खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा बीजापुर जिले के सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश […]


