सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 फ़रवरी 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से ध्वनि प्रदूषण (नियमन तथा नियंत्रण) नियम, 2000 छ.ग. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध का आदेश जारी कर लागू किया है। विशेष एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सारंगढ़ और बिलाईगढ़ द्वारा नियमानुसार सीमित अवधि, समय एवं शर्तों के अधीन अनुमति प्रदान की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षा 20 फ़रवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक संभावित है।
संबंधित खबरें
जनदर्शन आमजनों ने पेयजल शौचालय सहित जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने सौंपे आवेदन
मुंगेली, 19 सितम्बर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में […]
रिसर्च के क्षेत्र में करें बेहतर प्रयास, स्थानीय संसाधनों पर केन्द्रित रिसर्च को दें बढ़ावा-आयुक्त उच्च शिक्षा डॉ.संतोष देवांगन
रायगढ़, 21 जून 2025/sns/- आयुक्त, उच्च शिक्षा, छत्तीसगढ़ शासन डॉ.संतोष देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020:क्रियान्वयन के बिन्दु पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ.प्रवीण कुमार पाण्डेय संभागीय अपर संचालक उच्च शिक्षा बिलासपुर, डॉ.जी.ए.घनश्याम, संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा एवं डॉ.डी.के.श्रीवास्तव, […]
सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने प्रतिभागी 27 अक्टूबर तक कर सकते है ऑनलाईन पंजीयन
रायगढ़, 2 अक्टूबर 2025/sns/- युवाओं के खेल कौशल को मंच देने और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन इस वर्ष 25 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। यह आयोजन ग्रामीण स्तर से लेकर संसदीय क्षेत्र स्तर तक होगा, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सांसद […]

