छत्तीसगढ़

सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने प्रतिभागी 27 अक्टूबर तक कर सकते है ऑनलाईन पंजीयन


रायगढ़, 2 अक्टूबर 2025/sns/- युवाओं के खेल कौशल को मंच देने और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन इस वर्ष 25 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। यह आयोजन ग्रामीण स्तर से लेकर संसदीय क्षेत्र स्तर तक होगा, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाईन पोर्टल http://www.sansadkhelmahotsav.in पर लॉग इन कर अपने पसंदीदा खेल का चयन करते हुए 27 अक्टूबर तक अपना पंजीयन कर सकते है।  
डिप्टी कलेक्टर प्रभारी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने, ग्रामीण और शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने एवं फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत व्यक्तिगत खेल के तहत 100 मीटर दौड़, लम्बीकूद, 800 मीटर दौड़, बैडमिंटन, फुगड़ी तथा गेड़ी दौड़ को शामिल किया गया है एवं दलीय खेल के तहत व्हालीबॉल, कबड्डी, खोखो, रस्साकसी आदि खेल सम्मिलित है। व्यक्तिगत खेलों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2 वर्गों में 15 से 20 वर्ष तथा 21 से 35 वर्ष तथा दलीय खेलों में 15 से 35 वर्ष तक के खिलाडिय़ों के मध्य आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *