छत्तीसगढ़

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन


अंबिकापुर 04 फरवरी 2026/  विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 मरीजों ने पंजीयन कराया। शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता द्वारा मरीजों का उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। विश्व कैंसर दिवस की थीम “United by Unique” के अंतर्गत कैंसर से संबंधित जागरूकता प्रस्तुति एवं परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया। जिसमें प्रत्येक मरीज की बीमारी की विशिष्टता, समय पर जांच, नियमित उपचार एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों को उपचार के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शहरी सीएचसी नवापारा की प्रभारी चिकित्सक डॉ. शीला नेताम, स्टाफ नर्सेस एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी, साथ ही मरीजों के परिजन भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क कैंसर दवाएं भी प्रदान की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *