सुकमा, 04 फरवरी 2026/sns/-जिला प्रशासन सुकमा द्वारा मानवीय संवेदनाओं और तत्परता का परिचय देते हुए आगजनी से प्रभावित परिवारों को आपदा निवेश निधि से राहत राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार, कोंटा विकासखंड के पीड़ित परिवारों को न केवल ढांढस बंधाया गया, बल्कि उन्हें दोबारा खड़े होने के लिए वित्तीय संबल भी उपलब्ध कराया गया।
बिहान योजना और महिला संगठन ने निभाई अहम भूमिका
जिला पंचायत के सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत प्रतिज्ञा महिला संकुल संगठन (मरईगुड़ा) ने सक्रियता दिखाते हुए आपदा प्रकरण तैयार किए। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रभावितों तक सीधी सहायता पहुँचाई गई।
मरईगुड़ा वन में मरईगुडा वन 13 नवंबर को सुन्नम दुर्गा और करको लक्ष्मी को 10-10 हजार रुपये की सहायता।
किस्ताराम में के 3 जनवरी को तामो गुरवा को 5 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई।
तत्काल आर्थिक सहायता
उल्लेखनीय है कि इन परिवारों का आवास और घर का सारा सामान आग की चपेट में आने से पूर्णतः नष्ट हो गया था। संकुल संगठन (सीएलएफ) की अध्यक्ष वेंकटम्मा और कोषाध्यक्ष विजया द्वारा चेक/राशि प्रदान की गई। इस पूरी प्रक्रिया में सुश्री आरती बघेल (पीआरपी-एनआरएलएम) का विशेष तकनीकी सहयोग रहा, जिससे पीड़ितों को बिना किसी विलंब के लाभ मिल सका।

