छत्तीसगढ़

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों जिले के पशु चिकित्सक हुए सम्मानित

महासमुंद, 30 जनवरी 2026/sns/- दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में आयोजित चौथे दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री श्री रामविचार नेताम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में माननीय राज्यपाल द्वारा पशु चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपाधि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग महासमुंद में पदस्थ डॉ. खुशबू चंद्राकर एवं डॉ. अर्चना एविलिन केरकेट्टा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, वेटनरी पॉलिटेक्निक के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेश गिरी एवं डॉ. गोविन्द देवांगन को अनुसंधान कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. लिलेश्वर चौधरी एवं डॉ. शुभम डाहिरे को स्नातक उपाधि प्रदान की गई। समारोह में पशु चिकित्सा सेवाएं उप संचालक सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा उपाधि प्राप्त करने वाले चिकित्सकों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *