कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

बलौदाबाजार, 30 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को दिव्यांगजन को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 5 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया।

बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धौराभाठा के राजन धीवर एवं सेम्हराडीह के जनीराम गिरी को हस्त चलित ट्रायसायकल, विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम अहमदपुर लक्ष्यदीप बंजारे एवं सिमगा विकासखण्ड अंतर्गत कचलोन के रुद्रकुमार चेलक को श्रवण यंत्र एवं नगर पालिका बलौदाबाजार निवासी रुखमणी साहू को व्हीलचेयर प्रदान किया गया।

सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांगजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनको रोजमर्रा के कार्यों एवं बाहर आने -जाने में आसानी होगी। ट्रायसिकल, श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेयर मिलने पर उन्होंने शासन एवं प्रशासन को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उप संचालक सिनीवाली गोयल एवं विभाग के अन्य अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *