बलौदाबाजार, 23 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक दीपक सोनी की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में डी.पी.एम.यू. की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को ध्यान में रखतें हुए उनकें सफल क्रियान्वयन हेतु एफएलएन प्रोजेक्ट के संचालन पर चर्चा किया गया। यह कार्य योजना 03 से 09 वर्ष के बच्चों को आधारभूत बुनियादी शिक्षा एवं गणितीय कौशल देने पर आधारित है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिया गया। बैठक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एफएलएन के निर्धारित लक्ष्यों को सत्र 2026-27 तक प्राप्त किये जाने हेतु कार्य योजना पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिले के सभी स्कूलों में संचालित योजनाएं बालवाडी, मुस्कान पुस्तकालय , पीयर लर्निंग, कबाड़ से जुगाड़, दिवार पत्रिका, सामुदायिक सहभागिता, बैगलेस डे, जादुई पिटारा, इतिहास लेखन, विद्यार्थी विकास सूचकांक आदि विस्तृत कार्य योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, सीएमओ, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, सीएमएचओ, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से के.के. गुप्ता, डीएमसी नरेन्द्र वर्मा, जिला नोडल अधिकारी जहीर अब्बास, डी.पी.एम.यू. केशव प्रसाद चन्द्रा एवं भावना वर्मा उपस्थित थे।

