बलौदाबाजार, 29 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीयन एवं अन्य कारणों से जिनका टोकन नहीं कटा है उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि पंजीकृत किसान जिन्होंने समस्या सम्बन्धित आवेदन दिया है ज उनकी समस्या का समस्या का समाधान करने आवश्यक कदम उठाए और धान बेचने हेतु टोकन जारी करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप सभी पात्र किसानों धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक जारी सभी टोकन का भौतिक सत्यापन आवश्यक रूप से कराएं। बिचौलिए एवं चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी बनाए रखें। अब तक सख़्ती से कार्यवाही की गईं है। इसी तरह उठाव में भी तेजी लाने की आवश्यकता है।



