कोन्टा, 26 जनवरी 2026/sns/-भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2026 को मुख्यालय 217वीं वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, कोन्टा के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
समारोह में श्री राजेश पांडे, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) रेंज कोन्टा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने 217वीं बटालियन के क्वार्टर गार्ड पर स्पेशल गार्ड से सलामी ली तथा ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान स्पेशल गार्ड द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम में 217वीं वाहिनी के सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री राजेश पांडे ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान के इतिहास, गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने बल के उन वीर कर्मियों के नामों की घोषणा की, जिन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदक प्राप्त हुए हैं। इसके पश्चात सभी कार्मिकों को मिठाई वितरण किया गया।
कार्यक्रम में श्री विजय शंकर, कमाण्डेन्ट 217 बटालियन, श्री अरविन्द पी. आनन्द (द्वितीय कमाण्ड अधिकारी), श्री नीर सिंह मीणा (द्वितीय कमाण्ड अधिकारी), श्री सौरभ कुमार सिंह (उप कमाण्डेन्ट), श्री डी. राजा इलमपरिती (सहायक कमाण्डेन्ट), श्री आर. चन्दन (सहायक कमाण्डेन्ट दृ मंत्रा) सहित अन्य अधिनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों ने भाग लिया।
इसी क्रम में ए/217 बटालियन, डब्बामारका में श्री वीरेंद्र कुमार (द्वितीय कमाण्ड अधिकारी) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर श्री संगीत कुमार (सहायक कमाण्डेन्ट), समवाय के अधिकारी, जवान, ग्रामवासी एवं बच्चे उपस्थित रहे। साथ ही नए कैम्प तुमालमट्टी के भट्टीगुडम ग्राम में भी ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरण किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जवानों के मनोबल एवं उत्साहवर्धन हेतु सायंकाल 1600 बजे मुख्यालय 217 कम्पनी एवं डी/217 बटालियन के कार्मिकों के मध्य वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुकाबले में मुख्यालय 217 बटालियन ने 2-0 से विजय प्राप्त की। इसके पश्चात कमाण्डेन्ट श्री विजय शंकर द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कर जवानों का उत्साह बढ़ाया गया।

