छत्तीसगढ़

दावा आपत्ति 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित



दुर्ग, 17 अक्टूबर 2025/sns/-
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी के अंतर्गत पालना केन्द्र शांति नगर व पुलगांव में कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति के निर्णयानुसार 25 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की अनंतिम सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिक निगम दुर्ग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है। निर्धारित अवधि में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत दावा-आपत्ति ही मान्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *