छत्तीसगढ़

नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुंगेली, 28 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले को नशामुक्त बनाने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम पंचायत लालाकापा एवं फरहदा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा छोड़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजनों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। अभियान के तहत उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र मुंगेली के प्रभारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *