ब्लौदाबाजार, 27 जनवरी 2026/sns/-आयुष विभाग द्वारा 5 दिवसीय चिन्हाकिंत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में योग शिविर का आयोजन 27 से 31 जनवरी 2026 तक प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित की जा रही है ।
शिविर शासकीय आयुर्वेद औषधालय खम्हरिया द्वारा ग्राम चिचोली एवं गातापार, सिरियाडीह द्वारा ग्राम सेमरिया एवं अमलीडीह, डमरू द्वारा ग्राम खरचा एवं नयापारा, मोहरा द्वारा ग्राम बरडीह एवं हिरमी, दामाखेड़ा द्वारा ग्राम किरवई एवं धोबनी, रावन द्वारा ग्राम रवेली एवं झीपन, दतरेंगी द्वारा ग्राम सेमरिया एवं ओड़ान, देवसुन्द्रा द्वारा ग्राम खपरी एवं गाड़ाभाठा, कसडोल द्वारा ग्राम कोसमसरा एवं सेमरिया, .रिकोकला द्वारा रिकोकला एवं रिकोखुर्द, परसाडीह द्वारा ग्राम कैथा एवं मड़कड़ी, टुण्डरा द्वारा ग्राम खपराडीह एवं नरधा, निपनिया के द्वारा ग्राम सेम्हराडीह एवं निपनिया, सलिहा के द्वारा प्रतापगढ़ एवं डीपाडीह में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते है।


