छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

अंबिकापुर, 27 जनवरी 2026/sns/- जिले के अपर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील सीतापुर के सरगा निवासी कमलेश्वर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बोमनी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *