सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 सितंबर 2025/sns/- सेवा पखवाड़ा में समाज कल्याण विभाग और आयुष द्वारा 10वा आयुर्वेद दिवस तथा नशा मुक्त मैराथन रैली का आयोजन सारंगढ़ कलेक्ट्रेट से भारतमाता चौक तक किया गया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में डॉ यशवंत स्वर्णकार जिला नोडल अधिकारी आयुष एवं विनय तिवारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (2017) को आकार देने, सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से आयुर्वेद में विश्वास बढ़ाने “रोग से आरोग्यता” की अवधारणा को सशक्त बनाने तथा आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य पटल पर स्थापित करने जैसे लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु जिला मुख्यालय पर ही औषधि पौधे के महत्व को उजागर करने के लिए “एक पौधा अपनाए” अभियान के तहत डॉ वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर द्वारा रक्त चंदन, श्वेत चंदन तथा लौंग पौधे का रोपण किया गया। साथ ही आयुर्वेद को जीवन में अपनाने हेतु सामूहिक शपथ दिलाया गया एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि हेतु औषधि काढ़ा का वितरण किया गया। आयुष संस्थाओं में स्थानीय स्तर पर आम जन के लिए निःशुल्क आयुष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आयुष विभाग समाज कल्याण विभाग शिक्षा एवं खेल विभाग स्काउट गाइड तथा छात्र छात्रों की सक्रिय सहभागिता रही।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशीप मेला 9 फरवरी को
बलौदाबाजार, 07 फरवरी 2026/sns/- कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ नया रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ के तहत शासकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था सकरी बलौदाबाजार में शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत 9 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का […]
2025-26 में 26 हजार 400 पीएम आवास निर्माण स्वीकृत
वर्ष 2025-26 में 26 हजार 400 पीएम आवास निर्माण स्वीकृत 25 हजार 580 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का आयोजन रायपुर, 30 नवम्बर 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने का क्रांतिकारी कदम है जो ना केवल आवास की कमी को दूर करती है बल्कि […]
पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त
कोरबा, 13 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालकों रोड, चेक पोस्ट […]

