छत्तीसगढ़

मनरेगा मजदूरों को विकसित भारत-जीरामजी योजना की दी गई जानकारी


अम्बिकापुर, 23 जनवरी 2026/sns/- जिले के कुल्हाड़ी ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में संलग्न ग्रामीण मजदूरों को विकसित भारतदृजीरामजी (वीबी जीरामजी) योजना के उद्देश्यों और लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने योजना के माध्यम से ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया।

अधिकारियों ने बताया कि वीबी जीरामजी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाकर आर्थिक सुदृढ़ता लाना तथा बुनियादी ढांचे का विकास करना है। योजना के अंतर्गत अब ग्रामीण मजदूरों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जा रही है, जिससे उन्हें स्थायी आय का साधन प्राप्त होगा।

योजना के प्रमुख लाभों में सीधा बैंक भुगतान (DBT) के माध्यम से मजदूरी का भुगतान, कौशल विकास प्रशिक्षण, गांवों में पक्की सड़कों, जल संरक्षण हेतु तालाबों एवं चेक-डैम का निर्माण, पलायन में कमी तथा महिला सशक्तिकरण को विशेष रूप से शामिल किया गया है। महिलाओं को समान मजदूरी और कार्य में प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।
ग्रामीण मजदूरों को यह भी अवगत कराया गया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उनका जॉब कार्ड अद्यतन होना तथा बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए ग्रामीण स्थानीय ग्राम पंचायत अथवा जन सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
इस जन-जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जिले में ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रति जागरूक करने, साथ ही उन्हें रोजगार, कौशल विकास और आजीविका के स्थायी अवसर की जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *