राजनांदगांव, 17 जनवरी 2026/sns/-परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में पुरूष नसबंदी के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रत्येक शुक्रवार को पुरूष नसबंदी के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 9 जनवरी 2026 को आयोजित शिविर में 25 एवं 16 जनवरी 2026 को आयोजित शिविर में 16 पुरूषों द्वारा पुरूष नसबंदी करायी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. सतीश चन्द्रवंशी एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा 41 सफल पुरूष नसबंदी की गई है।
संबंधित खबरें
उद्यम से विकास तक – युवा उद्यमी एवं स्टार्टअप सम्मेलन एक अगस्त को कुरूद में ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ इच्छुक विद्यार्थी युवा उद्यमी और नागरिक कर सकते हैं भागीदारी
धमतरी, 30 जुलाई 2025/sns/- धमतरी जिले में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा “उद्यम से विकास तक” कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत अगला सत्र 01 अगस्त 2025 को जिले के विकासखण्ड कुरुद के राजा चक्रधर ऑडिटोरियम में प्रातः 10.30 बजे से सांय 4.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य […]
एकलव्य आवासीय विद्यालयों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को
कोरबा, 8 जुलाई 2025/sns/- जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 7 वी, 8 वी, 9 वीं एवं 11 वीं में रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए 07 जुलाई तक आवेदन पत्र मंगाये गये थे। प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय […]
कलेक्टर जनदर्शन में 05 आवेदन प्राप्त, समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश
मोहला, 8 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में आज 05 आवेदन प्राप्त […]


