छत्तीसगढ़

लाइवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार का अवसर

सुकमा, 12 जनवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के तहत विभिन्न ट्रेड में अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके पश्चात प्रशिक्षार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय एवं निःशुल्क होगा। प्रशिक्षणार्थियों को रहने-खाने की सुविधा के साथ महिला एवं पुरुष छात्रावास, आवश्यक टूल्स एवं यूनिफॉर्म निःशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12 हजार से 15 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा।
लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में उपलब्ध प्रशिक्षण कोर्स में अस्सिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (45 दिवस, 10वीं पास),
होटल मैनेजमेंट (40 दिवस, 10वीं पास),
वाहन चालक प्रशिक्षण (01 माह, 10वीं पास),
जल वितरक संचालक (02 माह, 10वीं/12वीं पास),
एमरजेंसी लैब तकनीशियन (02 माह, 12वीं पास),
राजमिस्त्री (02 माह, 5वीं/8वीं पास),
प्लम्बर प्रशिक्षण (02 माह, 8वीं/10वीं पास),
मेटल हैंडीक्राफ्ट (01 माह) शामिल है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 7489931221, 7587259838 एवं 6263329055 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *