छत्तीसगढ़

थलसेना भर्ती हेतु ठहरने की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

बलौदाबाजार, 8जनवरी 2026/sns/-सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के द्वारा 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम आमातालाब जिला-धमतरी (छ.ग.) में शारीरिक दक्षता एवं अन्य प्रकिया का आयोजन किया जाएगा। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ऐसे आवेदक जिन्होने मई-जून 2025 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में भाग लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है वे आवेदक इस भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेगें। जिले के आवेदको के लिए 15 जनवरी, 20 जनवरी एवं 21 जनवरी 2026 को आयोजित की जा रही है।

रैली में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी का नियुक्ति किया गया है जिसमें सोनकर भवन राम बाग, विन्ध्यवासिनी वार्ड अश्वनी पाटकर मो.8103350625, रैनबसेरा, जिला अस्पताल के पास, राजकुमार सिन्हा मो.9827974636,सामुदायिक भवन, मराठा मंगल भवन के पास मराठा पारा बिरीश गजपाल मो.7898388835 एवं राखेचा भवन, साल्हेवार पारा रोड धमतरी चेतन साहू मो.7398734489 शामिल है। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2965212 एवं 2965214 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *