कवर्धा, 08 जनवरी 2026/sns/-कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 13 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अरूण एग्रीकल्चर, महेन्द्रा टेªक्टर शो रूम, कवर्धा द्वारा पद सेल्समेन के 05 पद पर भर्ती किया जाना है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र (नया नंबर जारी वाला), समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा में उपस्थित हो सकते है। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
संबंधित खबरें
भिलाई में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 14 एवं 15 फरवरी को तीन हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
दुर्ग, 10 फरवरी 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग तथा संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह मेला संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (आर-2) कोहका भिलाई परिसर में आयोजित होगा।इस रोजगार मेले में निजी […]
गगनयात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने बच्चों से किया संवाद
गगनयात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने बच्चों से किया संवाद मेरी यात्रा पूरे देश की अंतरिक्ष यात्रा: श्री शुक्ला छत्तीसगढ़ का भविष्य नई प्रेरक ऊर्जा से भरा हुआ, बच्चों के भीतर अपार प्रतिभा, जिज्ञासा और सीखने की तीव्र इच्छा: श्री शुक्ला श्री शुक्ला ने छात्रा के हिचकिचाने पर किया सहज रायपुर 03 फरवरी 2026/ जिला प्रशासन […]
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ने दूर की बलवीर की चिंता
अंबिकापुर, 09 फरवरी 2026/sns/- सरकार की हितग्राही मूलक योजनाएं जरुरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05 में रहने वाले निवासी श्री बलवीर मझवार जिनका वर्षों पुराना कच्चा घर बरसात में गिर गया था। सीमित आय और आर्थिक तंगी के कारण उनके लिए पक्का मकान बनवाना […]


