कवर्धा, 08 जनवरी 2025/sns/-नगर पंचायत पाण्डातराई की कुल जनसंख्या 10,464 है। यहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाण्डातराई में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रूप से संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्तमान में 2 मेडिकल ऑफिसर, 1 आर.एम.ए., 1 आर.एच.ओ. (महिला) तथा 1 आर.एच.ओ. (महिला) उप-स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी वर्तमान में संस्था में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त संस्था में 1 लैब टेक्नीशियन, 1 फार्मासिस्ट, 3 चतुर्थ वर्ग कर्मचारी, 1 ऑपरेटर, ई-सर, सहायक ग्रेड-03, 1 चैकीदार तथा जीवन दीप समिति के अंतर्गत 1 ऑपरेटर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाण्डातराई को कायाकल्प पुरस्कार एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जो यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का प्रमाण है। केन्द्र में प्रतिदिन 90 से अधिक ओपीडी पंजीयन होते हैं, वहीं प्रतिदिन 3 से 4 मरीज भर्ती किए जाते हैं। प्रति माह लगभग 10 से 12 प्रसव सफलतापूर्वक कराए जा रहे हैं। स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा आसपास के लगभग 24 गांवों के नागरिकों को निरंतर 24×7 आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्था में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप आम जनता का वि


