प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ने दूर की बलवीर की चिंता

अंबिकापुर, 09 फरवरी 2026/sns/-  सरकार की हितग्राही मूलक योजनाएं जरुरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05 में रहने वाले निवासी श्री बलवीर मझवार जिनका वर्षों पुराना कच्चा घर बरसात में गिर गया था। सीमित आय और आर्थिक तंगी के कारण उनके लिए पक्का मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था।

श्री मझवार ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रही है और वे केवल थोड़ी-बहुत खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं, जिससे परिवार का जैसे-तैसे गुजारा चलता था। ऐसे में पक्के घर का सपना अधूरा ही लग रहा था। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवेदन किया, जो स्वीकृत हो गया।

योजना के तहत मिली सहायता से आज उनका पक्का घर बनकर तैयार हो गया है। नए घर में शिफ्ट होने के बाद वे बेहद खुश है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब उन्हें बरसात और मौसम की मार का डर नहीं रहेगा, और उनको एक सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा।

श्री बलवीर मझवार ने अपने पक्के घर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना ने उनके जैसे गरीब परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिले में अनेक जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर की सौगात मिल रही है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और वे सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक आवास में जीवन यापन कर पा रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *