छत्तीसगढ़

राजस्व प्रकरणों का निराकरण संवेदन शीलता एवं समयबद्धता के साथ करें कलेक्टर

बलौदाबाजार, 8 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एजेंडावार विस्तृत समीक्षा करते हुए नियमित कोर्ट लेने, ई -डिस्ट्रिकट, स्वामितत्व योजना एवं भू -अर्जन के प्रकरणों में प्रगति लाने के. निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि राजस्व विभाग जिला प्रशासन की रीढ़ है और रीढ़ का मजबूत होना जरुरी है। राजस्व प्रकरण में परिवार के लोग जुड़े होते है इसलिये संवेदनशीलता एवं समयबद्ध ढंग से निराकरण सुनिश्चित करें और लोगों को राहत दें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि मैदानी अमलों सहित किसी भी स्तर पर लापरवाही व अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रीडर न्यायालयीन प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन करें।उन्होंने भू -अर्जन के मामले में भू -अर्जन के पश्चात सम्बंधितों को मुआवाजा राशि का वितरण कैम्प लगाकर समय पर करने तथा शीघ्र रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिये। शासकीय एवं निजी जमीन पर अवैध अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदारों को निर्देशित किया कि शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने पटवारियों से प्रतिवेदन लें तथा निजी भूमि के सम्बन्ध में आवेदन लेकर सख़्ती से कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने वन ग्राम से राजस्व ग्राम की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि तहसील कसडोल एवं सोनाखान अंतर्गत आने वाले ग्रामो में सभी आवश्यक कार्यवाही तेजी से करें। अब तक 25 गावों का द्वितीय सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो गया है। अंतिम प्रकशन पश्चात् भुईयां सॉफ्टवेयर में अपलोड कराएं। स्वामित्व योजना अंतर्गत आगामी 26 जनवरी को 10 हजार अधिकार अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिये।बैठक में अविवादित एवं विवादित नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन, 1 से 5 वर्ष तक लंबित राजस्व प्रकरण, राजस्व वसूली, अभिलेख शुद्धता, त्रुटि सुधार, दीन दयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, आधार अपडेशन आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर दीप्ति गोते, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं रीडर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *