अंबिकापुर, 08 जनवरी 2026/sns/- भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम धमतरी में किया जाएगा। भर्ती रैली में राज्य के सभी 33 जिलों से पुरूष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सरगुजा जिले के अभ्यर्थियों लिए 10 जनवरी 2026, 20 जनवरी 2026 एवं 21 जनवरी 2026 को उपस्थित होने हेतु तिथि निर्धारित किया गया है। आवेदकों के ठहरने के व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जिले के ऐसे समस्त अभ्यर्थी जो सीईई परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, उनको अपने एडमिट कार्ड एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उक्त संबंध में अधिक जानकारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 में संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय राज्योत्सव का समापन आज
कोरबा, 03 नवंबर 2025/sns/-जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन डां. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर घंटाघर चौक में 02 नवंबर से किया जा रहा है। जिला स्तरीय राज्य उत्सव का समापन के अवसर पर 04 नवंबर को कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया […]
समन्वयक व एम आइ एस सहायक पद के लिए मंगाए गए आवेदन
मोहला, 22 अगस्त 2025/sns/- जिले में वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला समन्वयक और एमआइएस सहायक के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्रता स्नातक डिग्री, कंप्यूटर ज्ञान और क्षेत्रीय कार्य का अनुभव आवश्यक है। अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। […]
ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई रायपुर 18 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द फर्स्ट क्लास ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ओमान” से अलंकृत किया जाना भारत के लिए […]

