छत्तीसगढ़

पुवर्ती के ग्रामीणों की आजीविका को नई उड़ान

सुकमा, 31 दिसम्बर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिला प्रशासन सुदूर क्षेत्रों में खुशहाली लाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में, कोंटा ब्लॉक के श्नियद नेल्लानारश् ग्राम पुवर्ती में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक विशेष पहल की गई है।
आजीविका के लिए वितरण
पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. संदीप इंदुरकर की उपस्थिति में ग्राम पुवर्ती के ग्रामीणों को 50 यूनिट उन्नत नस्ल के मुर्गी चूजों का निःशुल्क वितरण किया गया। इससे ग्रामीणों के आजीविका संवर्धन में सहायता मिलेगी।
विकास की मुख्य धारा से जुड़ता पुवर्ती
अंचल के ग्रामीणों के लिए यह वितरण मात्र एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि उनके आर्थिक सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा कदम है। विभाग का लक्ष्य है कि मुर्गी पालन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों के पास जीविका का एक सुदृढ़ साधन हो, जिससे भविष्य में उनकी आय के स्रोतों में वृद्धि हो सके। इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और वे इसे स्वावलंबन की नई शुरुआत मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *