कवर्धा, 13 फरवरी 2026/sns/-कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय परिसर में 18 एवं 19 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 18 जनवरी 2026 को चौहान आटोमोबाईल एलएलपी, मारूती सुजुकी एरेना, ब्रांच कवर्धा द्वारा पद सर्विस एडवाईजर के 04 एवं टेक्निकल एडवाईजर के 02 पद, टेक्निशियन के 02 पद, सेल्स एक्जीक्यूटिव के 03 पद उक्त समस्त पदों के लिए आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। 19 फरवरी 2026 को पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, तेलीबांधा, रायपुर द्वारा सेल्स आफिसर के 35 पदों, सेल्स रिप्रेसेन्टेटिव के 20 पदों पर भर्ती किया जाना है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है। पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने आपदा में मृतक के परिजनों के लिए किया 4 लाख रूपए स्वीकृत कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने निकटतम वारिसों को दिए प्रतीकात्मक चेक
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 दिसंबर 2025/sns/-वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा से जिले के नागरिकों की मृत्यु हुए ऐसे 5 परिवारों के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत उनके निकटतम वारिस को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है, जिन्हें प्रतीकात्मक चेक समय सीमा की बैठक के […]
हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने हजारों युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़ भारत माता और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया रायपुर 14 अगस्त 2025// हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का […]
जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत शासी परिषद की बैठक संपन्न
मुंगेली, 26 अगस्त 2025/sns/- जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज सम्पन्न हुई। इस दौरान पूर्व बैठक में अनुमोदित कार्ययोजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की सेक्टरवार जानकारी, कुल अनुमोदित राशि और व्यय राशि, डीएमएफ निधि के माध्यम से अन्य […]

