छत्तीसगढ़

सहकारी समिति के मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 24 तक

बिलासपुर, 17 फरवरी 2026/sns/-म.प्र. शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित बिलासपुर की मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 24 फरवरी तक समिति कार्यालय में श्री आरपी वर्मा के समक्ष एवं कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग में लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। आपत्तियों का निराकरण कर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 फरवरी को सवेरे 11 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *