कवर्धा, 13 फरवरी 2026/sns/-सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने जानकारी दी है की अधिसूचना भारतीय सेना की अधिकारिक पर उपलब्ध है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहगी। आवदेन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकिपर, ट्रैडमैन दसवी पास, ट्रैडमैन आठवी पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी किया गया है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 01 जून से 10 जून तक होने की सभावना है। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
संबंधित खबरें
समावेशी शिक्षा के तहत सुकमा में दो दिवसीय कार्य शाला सम्पन्न 160 छात्र-छात्राओं ने लिया सक्रिय भाग
सुकमा, 26 नवंबर 2025/sns/- समावेशी शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से विकासखंड सुकमा में बीआरसी कार्यालय द्वारा 24 एवं 25 नवंबर को दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी एवं जिला मिशन समन्वयक श्री उमाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।दोनों दिनों के प्रशिक्षण […]
कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी
रायपुर, 22 जनवरी 2026/sns/- लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा कक्षा 5 वीं एवं कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य में यह परीक्षाएँ मार्च से अप्रैल 2026 के मध्य आयोजित की जाएँगी। *कक्षा 5वीं की परीक्षा का कार्यक्रम* लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी […]
सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में संवेदन शीलता पूर्वक सुनी जनसामान्य की समस्याएं
राजनांदगांव, 17 फरवरी 2026/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने […]

