कवर्धा, 31 दिसंबर 2025/sns/- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर के समीप 02 स्क्वायर बेलर मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मशीन एवं वाहन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्क्वायर बेलर मशीन आधुनिक तकनीक से युक्त है, जो एक घंटे में लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हार्वेस्टर से कटे हुए पैरा को चैकोना बंडल (बेल) के रूप में तैयार करती है। इन बंडलों का उपयोग बाद में गौ वंश के लिए चारे के रूप में किया जाएगा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्क्वायर बेलर मशीन के उपयोग से खेतों में पैरा जलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा, वाहनों के लिए चारे की व्यवस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व संसदीय सचिव डाॅ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री योगेश्वर राज सिंह, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति डाॅ. बीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा सहित समस्त पार्षद, जनप्रतिनिधि, श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
रात्रि कालीन संस्थागत प्रसव नहीं करवाने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों के अधिकारी कर्मचारी को जारी करें स्पष्टीकरण – कलेक्टर श्री हरिस एस
जगदलपुर, 02 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस बुधवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। संस्थागत प्रसव की जिले में स्थिति का समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सभी ब्लॉक के स्वास्थ्य केन्द्रों में जहां तीन माह से रात्रिकालीन संस्थागत प्रसव नहीं हुआ उन संस्थान पर काम […]
कलेक्टर ने राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठकएसआईआर अंतर्गत मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन
बलौदाबाजार,23 दिसंबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को एसआईआर के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में […]
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) हेतु जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
रायपुर, 13 दिसंबर 2025/sns/-विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को व्यवस्थित और सरल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रायपुर ने विधानसभा-वार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन अथवा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के लिए नागरिक अब सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते […]

