राजनांदगांव, 30 दिसम्बर 2025/sns/-संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा नगर पालिक निगम राजनांदगांव में मिशन क्लीन सीटी योजना अंतर्गत स्वसहायता समूह की स्वच्छता दीदीयों को माह अक्टूबर 2025 का 31 लाख 61 हजार 568 रूपए तथा माह नवम्बर 2025 का 32 लाख 22 हजार 124 रूपए मानदेय का भुगतान किया गया है। इस तरह नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा स्वच्छता दीदीयों को अक्टूबर एवं नवम्बर माह में कुल 63 लाख 83 हजार 692 रूपए का भुगतान किया गया है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार डोर टू डोर स्वच्छता का कार्य करने वाली दीदीयों को शासन की ओर से स्वीकृति प्राप्त होते ही राशि जारी की जा रही है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के 51 वार्ड में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए 17 एसएलआरएम सेंटर संचालित है। जहां 442 स्वच्छता दीदीयां कार्यरत है। स्वच्छता दीदीयों द्वारा घर-घर जाकर कचरा संग्रहण कर एसएलआरएम सेंटरों में कचरा पृथक्करण का कार्य किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
राज्योत्सव के अवसर पर जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा, 01 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 02 से 04 नवम्बर 2025 तक 03 दिवसीय कार्यक्रम शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम […]
दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न
दुर्ग, 29 जनवरी 2026/sns/- दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के चतुर्थ दीक्षांत समारोह आज विश्वविद्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी मौजूदगी में संपन्न हुई। समारोह में 1536 छात्रों को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी एवं मात्स्यिकी शंकाय में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। 45 […]
विकास कार्य हेतु 11 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
दुर्ग, 23 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद श्री विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा। जिला […]

