छत्तीसगढ़

कृषक हितैषी नीतियों ने किसानों की चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

कवर्धा, 29 दिसंबर 2025/sns/-कबीरधाम जिले में धान खरीदी केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से किसान अब बिना किसी परेशानी से अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं। खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम, बारदाना, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को भारी राहत मिल रही है और खरीदी प्रक्रिया सहज एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो रही है। इसी सुव्यवस्थित व्यवस्था का लाभ कबीरधाम जिले के ग्राम खड़ौदा खुर्द के निवासी श्री राजकुमार साहू, को मिला है। श्री साहू के पास लगभग 20 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे धान एवं गन्ने की खेती करते हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीयन धान खरीदी केंद्र जेडवन कला एवं रबेली में है। अब तक उन्होंने धान खरीदी केंद्र जेडवन सोनबरसा में 41.60 क्विंटल धान का बेक चुके है। जिसकी राशि शीघ्रता से सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो गई। श्री साहू ने बताया कि शासन द्वारा धान का 3100 रूपए प्रति क्विंटल कीमत पर की जा रही है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जब से धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाया गया है, तब से किसानों को वास्तविक राहत मिली है। धान के बढ़े हुए मूल्य से अब न केवल आवश्यकताएँ पूरी हो रही हैं, बल्कि भविष्य की योजनाएँ भी साकार हो रही हैं।
श्री राजकुमार साहू ने बताया कि अब वे अपने बच्चों को प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा पा रहे हैं। साथ ही, घर के लिए कार खरीदने, तथा गांव में अपने मकान को पक्का एवं सर्वसुविधायुक्त बनाने की दिशा में भी सक्षम हो गए हैं। उन्होंने इस बेहतर व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब धान की खेती वास्तव में लाभ का सौदा बन गई है। सही मूल्य मिलने से किसानों का खेती के प्रति रुझान बढ़ा है, किसान खुश हैं और आत्मनिर्भर एवं संपन्नता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *