बीजापुर, 26 दिसंबर 2025/sns/- पेंशनरों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय बीजापुर में सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पेंशनरों को एक ही स्थान पर सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप जांच, मधुमेह शुगर परीक्षण सहित आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह स्वास्थ्य शिविर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती श्री नम्रता चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी, जिला कोषालय अधिकारी श्री एमपी टंडन तथा सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी संघ, जिला बीजापुर पंजीयन क्रमांक 1881 के जिला अध्यक्ष एवं उप.प्रांताध्यक्ष श्री डीएस राम का विशेष सहयोग रहेगा।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को जिला चिकित्सालय बीजापुर पहुंचकर इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं।

