कवर्धा, 27 फरवरी 2026/sns/-शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सतीवार्ड में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार दुबे रहे। उनके साथ बीआरसी केश लाल साहू, संकुल समन्वयक योगेश्वर साहू, श्रीमती संगीता बघेल शिक्षिका, लक्ष्मण साहू शिक्षक, विनोद मानिकपुरी तथा विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण रहा, जिसने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत किया।
संबंधित खबरें
एलिम्को द्वारा वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन
राजनांदगांव, 17 जनवरी 2026/sns/-समाज कल्याण विभाग एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा राजनांदगांव जिले के पात्र वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में […]
रायपुर साहित्य उत्सव में राजनांदगांव जिले का त्रिवेणी संग्रहालय साहित्य प्रेमियों के लिए रहा आकर्षण का केन्द्र
राजनांदगांव, 24 जनवरी 2026/sns/- जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव आदि से अनादि तक पुरखौती मुक्तांगन नवा रायपुर में राजनांदगांव जिले का त्रिवेणी संग्रहालय साहित्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में किताबनुमा आकार में राजनांदगांव त्रिवेणी संग्रहालय देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों की […]
वर्ष 2025 के अंतिम हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में 04 लाख 24 हजार 502 प्रकरणों का हुआ निराकरण
कोरबा, 17 दिसंबर 2025/sns/-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर 13 दिसम्बर को सभी मामलों से संबंधित नेशनल लोक अदालत का आयोजन श्री संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा निर्देशानुसार एवं […]

