बीजापुर, 26 दिसम्बर 2025/sns/-थाना नैमेड़ क्षेत्र के ग्राम कचीलवार के जंगल पहाड़ में 03 दिसम्बर 2025 को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें 03 जवान शहीद हो गये तथा घटनास्थल की बारिकी से सर्चिंग के दौरान 9 अज्ञात पुरूष तथा 9 अज्ञात महिला माओवादियों के शव सहित नक्सली साहित्य, हथियार व अन्य सामग्री बरामद की गई। उक्त घटनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति 08 जनवरी 2026 तक अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बीजापुर के न्यायालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।


