छत्तीसगढ़

सिविल सेवा परीक्षा की कोंचिंग हेतु प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसंबर को

सुकमा, 26 दिसंबर 2025/sns/-राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमांत्रित कियें गये। इस क्रम में अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसम्बर 2025 रविवार को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में दोपहर 12ः00 से 02ः00 बजे तक जिला रायपुर में आयोजन किया जायेगा। परीक्षा हेतु जिन अभ्यर्थियों को अभिलेखों के अभाव से परीक्षा में बैठने हेतु अपात्र किया गया है, उन्हे प्रावधिक रूप से उक्त प्राक्चन परीक्षा 28 दिसम्बर दोपहर 12ः00 से 02ः00 बजे तक बैठने की अनुमति दी जाती है। विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in and https://hmstribal.cg.nic.in से अवलोकन कर सकतें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *