सुकमा, 26 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के आदेशानुसार तथा NCAER के निर्देशों के तहत सुकमा जिले में छूटे हुए हितग्राहियों का आधार पंजीयन विशेष सुविधा शिविर के माध्यम से किया जाएगा। इस अभियान के प्रथम चरण में जिले के पाँच गांवों के हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शिविर 26 एवं 27 दिसंबर को आयोजित होंगे। ये शिविर कोंटा विकासखंड के कांकेरलंका, छिंदगढ़ विकासखंड के पाकेला एवं सौतनार, तथा सुकमा विकासखंड के बड़े सट्टी और कोर्रा ग्रामों में लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों का आधार पंजीयन और आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रशासन ने संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

