रायपुर, 21 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत भाटापारा में तृतीय लिंग व्यक्तियों के पुनर्वास एंव अधिकारों के संक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में तृतीय लिंग व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया एंव तृतीय लिंग परिचय पत्र की आवश्यक्ता के बारे में बताया गया ताकि तृतीय लिंग व्यक्ति अपना कार्ड बनावकर शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभ को ले सके। इस अवसर पर उपस्थित सभी तृतीय लिंग व्यक्तियों को नशामुक्ति भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम में उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल एवं प्रोग्राम मैनेजर कु. दशोदी सिंह पैंकरा उपस्थित रहे।

