छत्तीसगढ़

जनजागरूकता बढ़ाने पल्स पोलियो प्रचार वाहन रवाना, घर-घर दिया जाएगा संदेश- 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 21 दिसंबर से पिलाई जाएगी पल्स पोलियो दवा



रायपुर, 21 दिसंबर 2025/sns/-
’देश का भविष्य बचाओ, पोलियो की दवा हर बार पिलाओ” के संदेश के साथ राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पल्स पोलियो अभियान की जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान का संचालन कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
पल्स पोलियो अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा वाहन को रवाना किया गया। यह वाहन विभिन्न वार्डाे, बस्तियों एवं प्रमुख मार्गाे से गुजरते हुए लाउडस्पीकर के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान की जानकारी आमजन तक पहंुचाएगा। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 21 दिसंबर 2025 को निर्धारित बूथों पर तथा 22 एवं 23 दिसंबर को घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। दुर्ग जिले में कुल 2 लाख 59 हजार 188 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शत-प्रतिशत सफलता हेतु शहरी दुर्ग में 127, शहरी भिलाई 223, शहरी चरोदा 55, धमधा 214, पाटन 236 एवं निकुम में 137 बूथ बनाया गया एवं 13 चलित एवं 25 ट्रांजिट टीम बनाई गई। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सभी विकासखंडों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों का प्रशिक्षण भी पूर्ण कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *