बिलासपुर, 12 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर खरीदी केंद्रों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गड़बड़ी रोकने कई स्तर की टीम लगी हुई है। आकस्मिक निरीक्षण में आज मस्तुरी ब्लॉक के एरमसाही खरीदी केंद्र में व्यापक गड़बड़ी पकड़ी गई। कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारी आज दौरे पर निकले थे। डिप्टी कमिश्नर सहकारिता श्री सी.एस. जायसवाल, खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजुर, सहकारिता विस्तार अधिकारी मस्तूरी श्री गोधुली वर्मा ने एरमसाही सहित कई केंद्रों का अचानक दौरा किया। निरीक्षण में उपार्जन केन्द्र एरमसाही के कम्प्यूटर आपरेटर काशीराम खुटे द्वारा धान की बोगस एन्ट्री फर्जी रूप से धान के केन्द्र में लाए बगैर धान आवक की एन्ट्री किया गया तथा भौतिक सत्यापन में 920 क्विंटल धान की कमी पाया गया तथा नया बारदाना 663 नग अधिक वापुरान बारदाना 5414 नग अधिक पाया गया है। नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी एवं समिति आपरेटर द्वारा धान खरीदी में अनियमितता किया जाना पाया गया। कम्प्यूटर आपरेटर काशी राम खुटे के खिलाफ थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने एवं अशासकीय प्राधिकृत अधिकारी दुर्गा प्रसाद पटेल को पद से पृथक करने के आदेश कलेक्टर जिला बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर सहकारिता द्वारा दिये गये हैं। जिला सहकारी बैंक के शाखा मस्तूरी के शाखा प्रबंधक श्री सुशील पनौरे व पर्यवेक्षक श्री वजूर सिंह राज को धान खरीदी के पर्यवेक्षण में लापरवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन, क्रय किये गये धान के सुरक्षित रख रखाव तथा संपूर्ण धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संबंधित खबरें
दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना
बीजापुर, 05 दिसम्बर 2025/sns/-थाना मद्देड़, मोदकपाल, तोयनार एवं फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम कचलारम, गुज्जाकोंटा, कान्दुलनार एवं कर्रेमरका के जंगल पहाड़ में 11 नवम्बर 2025 को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। घटनास्थल की बारिकी से सर्चिंग के दौरान 03 अज्ञात पुरूष तथा 03 अज्ञात महिला माओवादियों का शव सहित नक्सली साहित्य हत्यार व अन्य सामग्री बरामद की गई। […]
वृद्धजनों के अधिकारों पर वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर आयोजित
रायगढ़, 19 नवम्बर 2025/sns/- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ न्यायाधीश एवं सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के नेतृत्व में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण […]
पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ श्रीमती सोनकुंवर का घर बिजली बिल हुआ शून्य
मोहला, 20 सितंबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जिले में सौर ऊर्जा से घरों तक रोशनी पहुंचाई जा रही है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाना है।योजना के तहत मेरेगांव निवासी श्रीमती सोनकुंवर ध्रुव ने अपने घर की छत पर पाँच किलोवाट के सोलर पैनल लगाए हैं। […]

