सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 दिसंबर 2025/sns/-संत शिरोमणी बाबा गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव 2025 जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से जिला मुख्यालय में गुरू घासीदास पुष्पवाटिका सारंगढ़ में किया जायेगा। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के समुदाय की पारंपरिक लोककला पंथी नृत्य, पंथी गायन कार्यक्रम में भाग लेने वाले दल अपने दल प्रमुख का नाम, मोबाईल नंबर, ग्राम का नाम, प्रतिभागियों की संख्या विवरण सहित जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय कॉलेज के पास कोसीर रोड जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 19 दिसंबर 2025 तक जमा कर सकते है। इसके पश्चात कार्यालय द्वारा दूरभाष, मोबाईल से दल प्रमुख को सूचना दिया जावेगा, तत्पश्चात 21 दिसंबर 2025 को कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जिला स्तरीय लोककला पंथी नृत्य कार्यक्रम में ग्रामीण, शहरी दल अथवा स्कूल छात्रावास के प्रतिभागी, दल भी शामिल हो सकते है। पंथी नृत्य, गायन कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल द्वारा प्रदत्त प्राप्तांक के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा तथा दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जाने एवं वापस लाने के साथ भोजन व्यवस्था भी उपलब्ध कराया जायेगा। कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारी राजकुमार अजगल्ले मोबाईल नंबर 9424180600 एवं अजय विश्वकर्मा मोबाईल नंबर 8103044898 से प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन निःशुल्क रखा गया है।प्रतिभागियों को कार्यक्रम की प्रस्तुति हेतु वाद्ययंत्र आदि स्वयं लेकर आना होगा l
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सौंपा समिति प्रबंधक का प्रभार
कवर्धा, 13 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने धान उपार्जन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होने वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हड़ताल […]
स्वच्छता ही सेवा एवं राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का शुभारंभ: 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होगा आयोजित
जांजगीर-चांपा, 18 सितम्बर 2025/sns/- जिले में स्वच्छता ही सेवा एवं राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का शुभारंभ आज विविध कार्यक्रमों के साथ किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह तथा मातृत्व वंदना योजना मातृत्व लाभ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। जिले में […]
6 आपदा मृतक के परिवार के लिए कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने की सहायता राशि स्वीकृत
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्राकृतिक आपदा से दिवंगत हुए जिले के व्यक्तियों के वारिस परिजनों के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत प्रति परिवार 4 लाख रूपए का राशि स्वीकृत किया है। इसमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम जिल्दी में पानी में डूबने से मृतिका नंदनी निराला के पति […]

