जगदलपुर, 10 दिसम्बर 2025/sns/- बस्तर की गौरवशाली धरती पर खेल और संस्कृति का महाकुंभ, बस्तर ओलंपिक 2025 अपनी भव्य शुभारंभ के लिए पूरी तरह तैयार है। जगदलपुर में 11 से 13 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस संभाग स्तरीय आयोजन का उद्घाटन समारोह गुरुवार 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की गूंज करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर के प्रेरणादायक नारे के साथ पूरे अंचल में सुनाई देगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर ओलम्पिक संभाग स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अध्यक्षता करेंगे और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप और कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, कोंडागांव विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर श्री संजय पांडे, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम सहित सभी जिला पंचायत सदस्यों, पार्षदगणों, जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचगणों और समस्त जनप्रतिनिधि गणों के आतिथ्य में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर जनदर्शन में डॉ कन्नौजे ने निर्देश पर तुरंत प्रदान किया गया जन्म प्रमाण पत्र
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के समक्ष कलेक्टर जनदर्शन में आवेदक बलराम पटेल ने अपने पुत्र और पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। कलेक्टर के निर्देश पर सीईओ जनपद पंचायत सारंगढ़ राधेश्याम नायक ने आवेदक के पुत्री अंजू पटेल और पुत्र हिमांशु पटेल का तुरंत ही जन्म प्रमाण […]
अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 57 क्विंटल धान जब्त
बीजापुर, 27 नवंबर 2025/sns/- धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज आवापल्ली में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उसूर के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता टीम उसूर ने रात लगभग 8 बजे बड़ी […]
बीजापुर जिला अस्पताल में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना के सुदृढ़ क्रियान्वयन की शुरुआत
बीजापुर, 20 नवंबर 2025/sns/-जिला अस्पताल बीजापुर में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना HDMP को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गई हैं। विगत वर्ष राज्य एवं संभाग स्तर पर Health System Emergency Preparedness विषय पर व्यापक प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसके आधार पर प्रदेश […]

