मुंगेली, 10 दिसम्बर 2025/sns/-वित्तीय वर्ष 2025-26 में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत शासन द्वारा दी जा रही 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाता है। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला पंचायत के खादी ग्रामोद्योग शाखा के सहायक संचालक, प्रभारी प्रबंधक श्री कमलेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अजा, अजजा, ओबीसी, सामान्य वर्ग के लिए सायकल रिपेयरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक-इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकॉपी, वीडियोग्राफी तथा विनिर्माण क्षेत्र दोना पत्तल निर्माण, फेब्रिकेशन, फर्नीचर निर्माण, पशुचारा निर्माण, नूडल्स एवं मसाला निर्माण आदि के लिए ऋण बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पीएमईजीपी पोर्टल https://kviconline.gov.in/pmegp/ में किया जा सकता है। इच्छुक आवेदकों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, स्थायी निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पंचायती आवासीय प्रमाण पत्र, अनुमति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, 50 रूपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पैन कार्ड इत्यादि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी हेतु संपर्क जिला पंचायत स्थित खादी ग्रामोद्योग शाखा मोबाइल नं. 9993780365 एवं 9575616144 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

