छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भर्ती दावा आपत्ति 19 दिसम्बर तक

मुंगेली, 10 दिसम्बर 2025/sns/-एकीकृत बाल विकास परियोजना लोरमी अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका की भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण उपरांत अनंतिम सूची जारी की गई है। इस संबंध में दावा-आपत्ति 19 दिसम्बर तक आमंत्रित किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि बरमपुर, नवागॉव दयाली, भाठापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जोतपुर, मोहतरा कुर्मी और जमुनाही में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी सूची जारी की गई है। सूची के संबंध में कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *