छत्तीसगढ़

आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार, 5 दिसम्बर 2025/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये के मान से 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत स्वीकृति प्रदान की हैं।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों में सुनील देवांगन पिता जीवनलाल देवांगन, निवासी ग्राम कटगी तहसील कसडोल, मिलन बाई पति स्व. धनीराम, निवासी ग्राम मड़कड़ा, तहसील कसडोल एवं भुनेश्वर वर्मा पिता कन्हैया वर्मा, निवासी ग्राम कोरदा, तहसील लवन शामिल है। पीड़ितों के निकट परिजनों के आग में जलने एवं महानदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *