छत्तीसगढ़

एसआईआर 99 प्रतिशत से अधिक हुआ गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन

मुंगेली, 01 दिसंबर 2025/sns/- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) जोरों से जारी है। इस अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र की बुनियाद को और मजबूत करना तथा मतदाता सूची का शुद्धिकरण कर सूची को अद्यतन करना है, ताकि निर्वाचक नामावली में किसी योग्य व्यक्ति का नाम न छूटे तथा किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम न जुडे़। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण कर प्रपत्रों को वापस एकत्र किया जा चुका है और डिजिटाइजेशन कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में तक अब 99 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन हॉल के पास हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क नंबर 9406275535 जारी किया गया है। जिले के कोई भी मतदाता अपना नाम जुड़वाने या मतदाता सूची अद्यतन करवाने इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *