धमतरी, 02 दिसंबर 2025/sns/- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यू.एल. कौशिक के निर्देशानुसार और सिविल सर्जन डॉ ए के टोंडर तथा नोडल अधिकारी डॉ आदित्य सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय धमतरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ कौशिक द्वारा एचआईवी-एड्स से प्रभावित लोगो से भेदभाव दूर करने हेतु उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया गया और जागरूकता संदेश दिया गया। इसके बाद जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर, फ्लोरेंस, रिलायंस नर्सिंग कालेज के लगभग 60 छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए अस्पताल प्रांगण मे सम्पन्न हुआ। आईसीटीसी काउंसलर समीर मसीह द्वारा जानकारी दिया गया की इस पखवाड़ा मे लगातार स्कूलों एवं कालेजो मे सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। कार्यक्रम मे डा. प्रिया कंवर, गुरूशरण साहु सहित सहभागी समाजसेवी संस्था उपस्थित रहे।

