छत्तीसगढ़

नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई धमतरी में दो मिलों से भारी मात्रा में धान-चावल जब्तजिले में सख्त प्रशासनिक निगरानी धमतरी में दो मिलों से अवैध धान-चावल की बड़ी जब्ती

धमतरी, 02  दिसंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन 15 नवंबर से सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका है। किसानों को उचित मूल्य एवं सुरक्षित खरीदी सुनिश्चित करने के लिए जिले में विभिन्न स्तरों पर प्रभावी निगरानी तंत्र सक्रिय किया गया है।
इसी क्रम में  रविवार को कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर धमतरी जिले में प्रशासन द्वारा निर्णायक कार्रवाई की गई है।
कार्यवाही के दौरान जांच दलकृजिसमें राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थेकृद्वारा दो राइस मिलों से अवैध रूप से रखे गए धान एवं चावल को जप्त किया गया। फूल मिनी राइस मिल, ग्राम सोरम से 6000 क्विंटल धान एवं 1910 क्विंटल चावल, तथा अशोक राइस मिल, औद्योगिक वार्ड से 16856 क्विंटल धान एवं 8150 क्विंटल चावल जप्त किया गया। यह कार्रवाई राज्य सरकार के नियमों के सख्त पालन और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कलेक्टर श्री अबिनाश  मिश्रा का सख्त संदेश है कि “जिला प्रशासन किसानों की उपज की सुरक्षा और उन्हें उचित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अवैध खरीदी, धान परिवहन, कोचियों एवं विचौलियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसके लिए उड़नदस्ता टीम गठित की गई है तथा जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट भी सक्रिय किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में सुविधाओं को बेहतर किया गया है, किसानों के लिए टोकन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है और भंडारण एवं तौल व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि हर किसान को बिना किसी परेशानी के अपना धान बेचने का अवसर मिले। सरकार एवं जिला प्रशासन की यह सतर्कता प्रदेश में निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था को मजबूत कर रही है और किसानों में भरोसा भी बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *